बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में कोरोना के 5 नए पॉजिटिव केस आये सामने, जाने कहा कितने मरीज मिले
बिलासपुर,छत्तीसगढ़ राज्य से एक बड़ी खबर सामने आई है । जानकारी मिली है कि कटघोरा और बिलासपुर में आज कोरोना के पांच नए पाॅजिटिव केस सामने आए हैं. इसे मिलाकर राज्य में अब तक कोरोना पाॅजिटिव केसेज की संख्या 30 पहुंच गई है, हालांकि इनमें से 10 मरीज पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. इस वक्त राज्य में 20 एक्टिव केस हैं.
जानकारी के अनुसार कटघोरा में सामने आए नए केस में सभी पाॅजिटिव पाए गए लोग एक ही मोहल्ले के हैं और तबलीगी जमात से जुड़े हैं. वहीं बिलासपुर में कोरोना पाॅजिटिव पाई गई 65 वर्षीया महिला 5 मार्च को मक्का से लौटी थी और उन्हें होम क्वारंटाइन पर रखा गया था.
छत्तीसगढ़ में अब तक सबसे ज्यादा मामले कटघोरा से सामने आए हैं.







.jpeg)












