नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: प्रदेश में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत...मचा हड़कंप...बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा

बड़ी खबर: प्रदेश में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत...मचा हड़कंप...बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा
Share

 पटना: बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब पीने से 5 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही है. आशंका है कि मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। बिहार के सारण में यह इस तरह की इसी महीने में दूसरी घटना है।

आपको बता दें कि पिछले दिनों भी जहरीली शराब का मामला सामने आया था, जिसमें करीब 13 लोगों की मौत हो गई थी। जहरीली शराब पीने की वजह से कई लोग अस्पताल में भर्ती भी हैं। इसमें कुछ की हालत गंभीर है।

सदर अस्पताल में भर्ती रामनाथ महतो ने बताया कि भुवालपुर स्थित एक महिला के ठेके पर उन्होंने शराब पी थी, इसके बाद से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। बताया जा रहा है कि शराब पीने से हुई मौतों के बाद ठेके पर शराब बेचने वाली महिला, अपने परिवार के साथ फरार हो गई।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों में अलाउद्दीन, कामेश्वर महतो, रामजीवन, रोहित सिंह व पप्पू सिंह शामिल हैं। मढ़ौरा एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि की जा सकेगी।


Share

Leave a Reply