BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: चाइनीज मांझे से कटी 5 वर्षीय मासूम की गर्दन

बड़ी खबर: चाइनीज मांझे से कटी 5 वर्षीय मासूम की गर्दन
Share

उदयपुर। प्रदेश में भले ही चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगा दिया गया हो लेकिन बाजारों में यह धड़ल्ले से बिक रहा है और लोगों के लिये जानलेवा साबित हो रहा है। लेकसिटी उदयपुर में एक बार फिर चाइनीज मांझे का कहर सामने आया है। यहां 5 वर्षीय एक मासूम की गर्दन चाइनीज मांझे से जबर्दस्त तरीके से कट लग गया. मासूम बच्ची को बचाने के लिये उसके 36 टांके लगाने पड़े हैं।


दिल को दहला देने वाली यह घटना सामने आने के बाद से लोगों में जबर्दस्त आक्रोश व्याप्त है। चायनीज मांझे की शिकार हुई पांच वर्षीय अशना बानो बुधवार को पिता उमर फारूक के साथ बाइक पर आगे बैठकर अपनी दादी के घर से पारस तिराहे पर स्थित अपने घर पर आ रही थी. इसी दौरान छींपा कॉलोनी के पास चाइनीज मांझा हवा में लहराता हुआ आया और अशना की गर्दन को चीर दिया।

तीन यूनिट से ज्यादा ब्लड तक चढ़ाया जा चुका है
चाइनीज मांझे के टकराते ही अशना की गर्दन से खून निकलने लगा। मासूम बच्ची मारे दर्द से चिल्लाने लगी. बेटी को लहूलुहान देखकर पिता के हाथ-पांव फूल गये. उन्होंने बेटी को आनन-फानन में जैसे-तैसे अस्पताल पहुंचाया। वहां अशना की गर्दन पर 36 टांके लगाये गये हैं। बच्ची के तीन यूनिट से ज्यादा ब्लड तक चढ़ चुका है। मासूम अशना का इस समय हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

माता और पिता दोनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
घटना की सूचना के बाद में बच्ची की मां भी अस्पताल पहुंच गई। बेटी की हालत देखकर दोनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पीड़िता के माता और पिता दोनों अपनी बच्ची के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने अवैध रूप से बिक रहे चाइनीज मांझे की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने फिर दिया थोथा आश्वासन
इस घटना के बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर अशोक कुमार ने चाइनीज मांझा की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई की बात की है। हालांकि यह दावे पहले भी होते रहे हैं लेकिन बाजार में धड़ल्ले से चाइनीज मांझा अवैध रूप से बिक रहा है। इससे पहले भी कई बार चाइनीज मांझा पक्षियों के साथ-साथ इंसानों के लिए भी खतरनाक साबित हो चुका है।


Share

Leave a Reply