BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : राजधानी के इस इलाके में सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 6 सदस्यों की हुई दर्दनाक मौत

बड़ी खबर : राजधानी के इस इलाके में सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 6 सदस्यों की हुई दर्दनाक मौत
Share

नई दिल्लीदिल्ली के बिजवासन इलाके में एक ट्रांसफार्मर में लगी आग नजदीक की दो झुग्गियों में फैल गई जिससे गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से गुरुवार तड़के एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई. मृतकों में से चार नाबालिग हैं. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें वाल्मिकी कॉलोनी में एक ट्रांसफार्मर में आग लगने के बारे में देर रात साढ़े 12 बजे सूचना मिली जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची. बाद में पुलिस को वाल्मिकी कॉलोनी में सिलेंडर विस्फोट की सूचना मिली.

अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर में आग लग गई और उसकी लपटें तेजी से पास में स्थित दो झुग्गियों तक फैल गई जिससे एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट हो गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिलेंडर विस्फोट में कमलेश (37), उसकी पत्नी बुधानी (32), उनकी 16 और 12 साल की दो बेटियों तथा छह और तीन साल के दो बेटों की मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि दमकल अधिकारियों के साथ मिलकर पुलिसकर्मियों ने शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा. पुलिस ने कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. 


Share

Leave a Reply