बड़ी खबर: एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
भुवनेश्वर। ओडिशा के बलांगीर जिला के पाटनागढ़ में आज एक ही परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने सभी के शव को तड़के
सुबह घर से ही बरामद किया है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मरने वालों में बुल्लू जानी, उसकी पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि यह हत्या का मामला है। मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। बोलांगिर के पुलिस अधीक्षक मडकर संदीप संपत ने कहा, प्रथम दृष्टया लगता है कि उनकी किसी धारदार हथियार से हत्या की गई है। जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। इस बीच, फॉरेंसिक टीम ने भी जांच शुरू कर दी है।







.jpeg)












