बड़ी खबर: इस राज्य में ओमिक्रोन वेरिएंट के 7 नए मामले आए सामने, अब देश में संक्रमितों का आंकड़ा 12 हो गया
देश में कोरोना वायरस का नया वेरिएंट तेज़ी से पैर पसारने लगा है. महाराष्ट्र में रविवार को इस वेरिएंट से संक्रमित होने वालों की संख्या आठ तक पहुंच गई. आज ओमिक्रोन वेरिएंट के सात नए मामलों की पुष्टि हुई है. ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित होने वालों में एक शख्स पुणे से है, जबकि बाकी छह केस पिंपरी-चिंचवाड़ से सामने आए हैं. बता दें कि इनमें से तीन लोग नाइजीरिया से भारत लौटे थे, जबकि तीन उनके निकटतम लोग हैं, जिनके रिपोर्ट्स पॉज़िटिव आए हैं और नए वेरिएंट की पुष्टि हुई है. यह जानकारी महाराष्ट्र सरकार की ओर से दी गई है.
Seven more people tested positive for the #Omicron variant of COVID19 in Maharashtra. Total 8 cases of Omicron variant reported in Maharashtra so far: State Public Health Dept
— ANI (@ANI) December 5, 2021







.jpeg)












