नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों पर चढ़ा कंटेनर, 5 की मौत

 बड़ी खबर: फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों पर चढ़ा कंटेनर, 5 की मौत
Share

आगरा। आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में गुरुद्वारे के पास मंगलवार देर रात चालक को झपकी आने से अनियंत्रित हुआ ट्रक हाईवे किनारे सो रहे कामगारों पर चढ़ गया। इस हादसे में पांच की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। दोनों को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार सिनर्जी प्लस और गुरुद्वारे के बीच यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हाईवे किनारे बनी दुकानों के सामने 9 लोग सो रहे थे। इसी दौरान एक कंटेनर बेकाबू होकर उनके ऊपर चढ़ गया। हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हैं। दोनों को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। घायलों में से एक आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 16 और दूसरा शाहगंज का रहने वाला है। पुलिस उनके बारे में पता कर रही है। हादसे के बाद पुलिस ने कंटेनर चालक और क्लीनर को हिरासत में लिया।
 
पुलिस ने बताया कि दो लोग रेलवे लाइन पर कूड़ा बीनने वाले थे। तीन लोग पास की किसी जूता फैक्ट्री में नौकरी किया करते थे और फुटपाथ पर सो जाते थे। बताया कि ट्रक आगरा से मथुरा की तरफ जा रहा था। चालक को नींद आ गई थी। इसी से ट्रक अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गया। दो घायलों ने ही अपने बारे में पुलिस को थोड़ा बहुत कुछ बताया है।

Share

Leave a Reply