BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: क्रिकेट मैच के दौरान नॉन स्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज को आया हार्ट अटैक, पिच पर ही हुई मौत

बड़ी खबर: क्रिकेट मैच के दौरान नॉन स्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज को आया हार्ट अटैक, पिच पर ही हुई मौत
Share

नई दिल्ली। पुणे में क्रिकेट मैच के दौरान नॉन स्ट्राइक छोर पर खड़े बल्लेबाज का दिल का दौरा पडऩे से दर्दनाक मौत हो गई। यह मामला पुणे के जुन्नर तालुका तहसील का है। दोपहर के समय जब ओझर संघ और जामबूत संघ के बीच में मुकाबला चल रहा था, तब यह घटना घटी। मृतक का नाम बाबू नलावड़े बताया जा रहा है। जिनकी उम्र 47 साल थी।
 
 
बाबू नलावड़े को तत्काल डॉ. राउत के पास ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। नॉन स्ट्राइक छोर पर खड़ा यह बल्लेबाज पहले रन के लिए आगे बढ़ता है, उसके बाद वह अपना पांव पीछे खींचता है। वह जब नॉन स्ट्राइक छोर पर पहुंचता है उसके बाद वह जमीन पर बैठने की कोशिश करता है लेकिन वह नीचे गिर जाता है।
 
 
इससे पहले पिछले साल ओडिशा के केंद्रपाड़ा में 18 साल का खिलाड़ी बीच मैदान पर गिर गया था और उसकी मौत हो गई थी। उस समय केंद्रपाड़ा जिले के कॉलेज में एक लोकल मैच चल रहा था जहां एक खिलाड़ी को दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो चुकी थी। इसके अलावा मुंबई में भी एक टूर्नामेंट के दौरान संदीप चंद्रकांत महात्रे की महज 36 साल की उम्र में दिल का दौरा पडऩे से मौत हुई थी।

Share

Leave a Reply