BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: राजधानी की एक इमारत में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत

बड़ी खबर: राजधानी की एक इमारत में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत
Share

नई दिल्ली: दिल्ली के पुराने सीमापुरी इलाके में आगजनी में चार लोगों की मौत की खबर है। सूत्रों के मुताबिक आग एक तीन मंजिला इमारत में लगी थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि आग मंगलवार सुबह लगी है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि यह आगजनी कैसे हुई। पुलिस ने बताया कि उसे सभी मृतकों के शव इमारत की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 436, 304ए के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

 

ओल्ड सीमापुरी के मकान नंबर जी-261 में मंगलवार तड़के चार बजे आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस टीम और दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पा लिया गया है। मामले की जांच डीएफएस, अपराध शाखा, एफएसएल टीम और वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं।


मकान की तीसरी मंजिल पर एक कमरे में कुल चार लोगों के शव मिले। इनकी पहचान शास्त्री भवन में चपरासी के तौर पर काम करने वाले होरीलाल (59) पुत्र नाथीराम, एमसीडी में सफाईकर्मी के तौर पर काम करने वाली रीना (55) पत्नी होरीलाल, आशू (24) पुत्र होरीलाल और रोहिणी पुत्री होरीलाल (18) के रूप में हुई है। सभी शव जीटीबी नगर मोर्चरी भेज दिए गए हैं। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


Share

Leave a Reply