बड़ी खबर: 60 मंजिली इमारत में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के लालबाग इलाके में एक निर्माणाधीन 60 मंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले 19वीं मंजिल पर लगी, जो फैलकर 17 से 25 मंजिल तक पहुंच गई है। आग इतनी ज्यादा फैल चुकी है कि इमारत से सिर्फ धुंए का गुबार निकलता दिखाई दे रहा है। जानकारी के तहत आग करी रोड इलाके में मौजूद अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट में लगी है, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
बालकनी से नीचे गिरा शख्स
निर्माणाधीन इमारत होने के कारण इसमें फिलहाल कोई नहीं रह रहा था। हालांकि, इमारत में मजदूर मौजूद हो सकते हैं। दमकल विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक शख्स इमारत की बालकनी में लटका हुआ दिखाई दिया। खुद को बचाने के लिए शख्स काफी देर तक लटका रहा, लेकिन बाद में वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।







.jpeg)












