बड़ी खबर : गंगा स्नान कर आ रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, 21 लोग हुये घायल...
हरदोई : गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली पलट गई जिससे दर्जन भर से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार,बिलग्राम कन्नौज तिराहे के पास गंगा स्नान कर वापस घर जा ट्रेक्टर को ओवर टेक कर रही डीसीएम की कट लगने से ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें दर्जन भर से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।सभी घायलों को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम में भर्ती कराया गया जिसके बाद दस लोगों की हालत को नाजुक देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
मौके पर पहुँचे पुलिस बल के साथ क्षेत्राधिकारी सतेंद्र सिंह व थाना प्रभारी राजवीर सिंह ने वहां पर लग रही लम्बी जाम को हटवाया। लगभग एक घण्टे तक रोड पर लम्बी जाम लगी रही,जब जेसीबी की मदद से ट्राली को हटाया गया तब जाकर वाहनों का आवागमन बहाल हुआ। घायल सभी श्रद्धालु थाना सांडी क्षेत्र के छीतेपुर गांव के बताए जा रहे हैं। सीएचसी के चिकित्सकों के अनुसार, घायल 21 में से दस लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया ,बाकी श्रद्धालुओं का सीएचसी बिलग्राम में उपचार चल रहा है।







.jpeg)












