BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी-13 आईएएस अधिकारियों के बदले गए प्रभार

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सर्जरी-13 आईएएस अधिकारियों के बदले गए प्रभार
Share

रायपुर,राज्य शासन ने आज भारतीय प्रशासनीक सेवा के 13 अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल के आदेश जारी किए है। शासन के द्वारा जारी आदेश में डॉ.एम गीता को प्रभारी कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए उन्हें सचिव ग्रामोद्योग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इनके पदभार ग्रहण के पश्चात डॉ.मनिंदर कौर द्विवेदी कृषि उत्पादन आयुक्त एवं प्रमुख सचिव कृषि जैव प्रौद्योगिकी विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार प्रमुख सचिव ग्रामोद्योग से मुक्त होंगे। सरकार ने सिद्धार्थ कोमल परदेशी पर भरोसा जताते हुए उन्हें मुख्यमंत्री का सचिव नियुक्त किया है। श्री परदेशी के पास सचिव लोकनिर्माण विभाग तथा सचिव विमानन विभाग एवं सचिव खेल युवा कल्याण विभाग का प्रभार यथावत रहेगा। नीलम नाम देव एक्का को विशेष सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग में पदस्थ किया गया है। एलेक्स व्ही.एफ.पाल मेनन को विशेष सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के साथ ही श्रमायुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। श्री मेनन के श्रमायुक्त का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण करने के पश्चात सोनमणि वोरा इस पद से मुक्त होंगे। भूवनेश यादव को विशेष सचिव ग्रामोद्योग विभाग को उनके वर्तमान कत्र्तव्यों के साथ  संचालक भूअभिलेख का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सुश्री सम्मीआबिदी को संचालक आदिमजाति तथा अनुसूचित जाति विकास को प्रबंध संचालक अंत्याव्यसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम तथा संचालक आदिमजाति अनुसंधान प्रशिक्षण संस्थान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राजेश ङ्क्षसह राणा को पूर्व प्रभार के साथ छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित एवं प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नरेन्द्र कुमार दुग्गा को संयुक्त सचिव कृषि विभाग एवं प्रबंध संचालक राज्य दुग्ध महासंघ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। केडी कुंजाम को पूर्व प्रभार के साथ नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर को वर्तमान प्रभार के साथ अतिरिक्त प्रभार के रुप में संचालक कृषि के पद पर पदस्थ करते हुए मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। भोसकर विलास संदिपान को वर्तमान विभागों के प्रभार के साथ ही प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य सड़क विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है। जितेन्द्र कुमार शुक्ला संचालक लोक शिक्षण तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक राज्य साक्षरता मिशन, प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा तथा राज्य शैक्षणिक तथा अनुसंधान परिषद को केवल मिशन संचालक राज्य साक्षरता मिशन तथा संचालक राज्य शैक्षणिक अनुसंधान परिषद के प्रभार से मुक्त करते हुए  संचालक नगर एवं ग्राम निवेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डी राहुल व्यैंकट उपसचिव खनिज साधन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन तथा विशेष कत्तव्र्यस्थ अधिकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को सिर्फ मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से मुक्त करते हुए मिशन संचालक राज्य साक्षरता मिशन तथा संचालक राज्य शैक्षणिक एवं अनुसंधान परिषद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 


 


Share

Leave a Reply