बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ के बाद अब इस राज्य में भी 30 मई तक सख्त लॉकडाउन का ऐलान, जानें क्या खुला रहेगा क्या बंद
Complete Lockdown In West Bengal: पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते एक बड़ा फैसला लिया है. पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनज़र आने वाले 15 दिनों के लिए सख्त लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है. ये लॉकडाउन कल यानी 16 मई सुबह 6 बजे से 30 मई तक लागू किया गया है. इस दौरान स्कूल-कॉलेज और अन्य सभी शिक्षण संसथान बंद रहेंगे. साथ ही मेट्रो और बस सेवाओं को भी पूरी तरह बंद रखने का ऐलान कर दिया गया है.
राज्य के मुख्य सचिव आलापन बंद्योपाध्याय ने बताया कि जरूरी सेवाओं के अलावा कुछ भी चालू नहीं रहेगा और इनसे जुड़े लोगों को ही ट्रैवल करने की आजादी रहेगी. शादियों में सिर्फ 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति है जबकि अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकेंगे.
All offices including govt & private to remain closed except emergency services from tomorrow. Intra state bus services, metro, ferry service, gyms, cinema halls, salons, swimming pools to remain closed. Retail shops to be open from 7-10 am: West Bengal Chief Secretary#COVID19 pic.twitter.com/eATsRxb9no
— ANI (@ANI) May 15, 2021
जानिए लॉकडाउन में क्या खुला रहेगा क्या बंद रहेगा…
सभी शिक्षण संस्थान पूरी तरह से बंद रहेंगे.
सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े ऑफिस काम करेंगे, चाय बागान में 50%, जूट मिलों में 30% उपस्थिति के साथ होगा काम.
सभी निजी कार्यालय बंद रहेंगे, वर्क फ्रम होम की अनुमति है, एटीएम और बैंक 10 बजे से 2 बजे तक खुले रहेंगे.
सभी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बार, जिम और मनोरंजन से जुड़े स्थल भी बंद रहेंगे.
सुबह 7 बजे से 10 बजे तक किराना दुकान, खुदरा बाजार खुले रहेंगे. शापिंग मॉल, रेस्तरां, स्वीमिंग पूल, सिनेमा हॉल बंद रहेंगे,
बस-मेट्रो सभी पूरी तरह से बंद रहेंगी. अंतरराज्यीय बस सेवा भी पूरी तरह बंद रहेगी.
मिठाई और मीट की दुकान सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुलेंगी,राजनीतिक और धार्मिक सभाओं पर पूरी तरह पाबंदी है.
मेडिकल से जुड़े उद्योग छोड़कर सब बंद रहेंगे, ई-कॉमर्स सेवाएं चालू रहेंगी, ऑप्टिकल की दुकाने सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुलेंगी.
विवाह में 50 और अंतिम संस्कार में 20 की उपस्थिति की सीमा, रात 9 बजे के बाद आपातकालीन सेवा छोड़ सभी बंद रहेगा.
लॉकडाउन के दौरान रहेगी पूरी सख्ती
लॉकडाउन का ऐलान करते हुए मुख्य सचिव आलापन बंद्योपाध्याय ने कहा कि मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराया जाएगा. ऐसा न करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं. लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों का न सिर्फ चालान किया जक़ेगा बल्कि महामारी एक्ट के तहत उन पर केस भी दर्ज किया जाएगा.







.jpeg)












