बड़ी खबर: 100 साल की एक बुजुर्ग महिला ने कोरोना को दी मात, डॉक्टरों ने ताली बजाकर अस्पताल से किया डिस्चार्ज
भोपाल। कोरोना की महामारी से पुरे देश में हड़कंप सा मचा हुआ है। आय दिन कही न कही से कोरोना के नये मरीज बाहर निकल कर आ रहे है। इसी बिच मध्यप्रदेश से एक राहत की खबर मिल रही है। सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण से प्रभावित इंदौर में 100 साल की एक बुजुर्ग महिला ने कोरोना को मात दी है। ठीक होने के बाद आज अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला का उपचार अरविंदो अस्पताल में चल रहा था। वहीं ठीक होने के बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उनके हौसले को देखकर डॉक्टरों ने ताली बजाकर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।







.jpeg)












