नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: गुस्साई नर्स ने डॉक्टर को जड़ा जोरदार थप्पड़, मामले का पूरा वीडियो वायरल

 बड़ी खबर: गुस्साई नर्स ने डॉक्टर को जड़ा जोरदार थप्पड़, मामले का पूरा वीडियो वायरल
Share

रामपुर। रामपुर के जिला अस्पताल से एक मामला सामने आया है. किसी फाइल पर दस्तख़त को लेकर एक नर्स और डॉक्टर के बीच बवाल हो गया. गुस्साई नर्स ने डॉक्टर को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने नर्स और डॉक्टर के बीच हो रहे विवाद का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार रात साढ़े नौ बजे के आसपास की है. जिला अस्पताल के इमरजेंसी में कोरोना संक्रमित की मौत हो गई थी. इसी दौरान फाइल पर हस्ताक्षर को लेकर एक नर्स और रिटायर्ड सीएमएस बीएम नागर के बीच जोरदार बहस चल रही थी. हंगामा इतना बढ़ा कि नर्स ने कोरोना महामारी में अपनी सेवा दे रहे रिटायर्ड सीएमएस को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद डॉक्टर ने भी नर्स को थप्पड़ मारा.

वीडियो वायरल होने के बाद डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. हालांकि रामपुर जिला अस्पताल मामले को दबाने में जुटा है. दोनों में सुलह की कोशिश की जा रही है. मंगलवार को दोनों को बुलाया गया है. ताकि विवाद को सुलझाया जा सके और कोरोना मरीजों का इलाज हो सके.

 

Share

Leave a Reply