BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: राज्य में कोरोना लॉकडाउन खत्म करने का एलान, 1 जुलाई से खुलेंगे सभी शिक्षण संस्थान

बड़ी खबर: राज्य में कोरोना लॉकडाउन खत्म करने का एलान, 1 जुलाई से खुलेंगे सभी शिक्षण संस्थान
Share

हैदराबाद, तेलंगाना राज्य मंत्रिमंडल ने कोरोना लॉकडाउन को पूरी तरह से हटाने का फैसला किया है. राज्य में कोरोना मामलों की संख्या कम होने के साथ पॉजिटिविटी रेट काफी कम हो गया है. मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट्स की जांच के बाद लॉकडाउन को हटाने का फैसला किया है. मंत्रिमंडल ने सभी विभागों के अधिकारियों को तालाबंदी के दौरान लगाए गए सभी नियमों को पूरी तरह से हटाने का निर्देश दिया.
मंत्रिमंडल ने रिपोर्ट लिया कि न केवल देश बल्कि अन्य राज्यों में भी कोरोना नियंत्रण में आ रहा है. मंत्रिमंडल ने उन रिपोर्टों के आधार पर पाया कि तेलंगाना ने अन्य राज्यों की तुलना में तेजी से कोरोना पर काबू पाया हैं. मंत्रिमंडल ने 19 जून तक लागू तालाबंदी को कल (20 जून) से पूरी तरह से हटाने का फैसला किया है.
कैबिनेट ने शिक्षा विभाग को एक जुलाई से सभी तरह के शिक्षण संस्थान को पूरी तैयारी के साथ शुरू करने का निर्देश दिया. शिक्षण संस्थानों की पुनः आरंभ होने के मद्देनजर छात्रों की अनिवार्य उपस्थिति, ऑनलाइन कक्षाओं को जारी रखने आदि के संबंध में नियम-कायदों पर मंत्रिमंडल ने शिक्षा विभाग को निर्देश जारी करने का निर्देश दिया है.
मंत्रिमंडल ने तालाबंदी को हटाने की फैसले के लिए लोगों से समर्थन और सहयोग मांगा जिससे कि सार्वजनिक जीवन और आम आदमी को किसी तरह की नुक्सान ना पहुंचे. हालांकि, मंत्रिमंडल ने यह स्पष्ट किया कि लॉकडाउन को हटाने के बाद लापरवाह व्यवहार नहीं होना चाहिए. लोगों को मास्क पहनना चाहिए, शारीरिक दूरी बनाए रखनी चाहिए और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सैनिटाइजर और दूसरी सावधानियां बरतनी चाहिए.
राज्य सरकार ने लोगों से अपील की कि उन्हें कोरोना से जुड़ी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए. सरकार ने लोगों से कोरोना के प्रसार को हमेशा के लिए रोकने के लिए पूरा सहयोग देने का भी अनुरोध किया.

 


Share

Leave a Reply