BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: प्रेमी की शादी कहीं और तय होने से नाराज प्रेमिका ने तेजाब डालकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट

बड़ी खबर: प्रेमी की शादी कहीं और तय होने से नाराज प्रेमिका ने तेजाब डालकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट
Share

आगरा। आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र में एक महिला ने बहाने से युवक को बुलाकर तेजाब से नहला दिया। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना में महिला भी झुलस गई और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों लिव इन में रहते थे। युवक की शादी कहीं और तय होने से नाराज महिला ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। जानकारी के मुताबिक, सुबह सात बजे के लगभग थाना हरीपर्वत के शास्त्री नगर में एक मकान में युवक की चीख सुनाई दी। लोगों ने मदद के लिए दौड़ लगाई तो वहां एक युवक बुरी तरह तेजाब से झुलसा हुआ था और एक महिला भी घायल अवस्था में थी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा जहां मजिस्ट्रेट के सामने बयान के बाद युवक की मौत हो गई। युवक की शिनाख्त कासगंज के मूल निवासी देवेंद्र के रूप में हुई है। वह आगरा में थाना सिकन्दरा में रहता था। वह हरीपर्वत क्षेत्र के एक लैब में सहायक के पद पर काम करता था। वहीं महिला सोनम औरैया की रहने वाली है।

पुलिस के मुताबिक, महिला कई सालों से पति से अलग रह रही थी। वह यहां अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। देवेंद्र और महिला के बीच प्रेम संबंध थे और वे लिव इन में रह रहे थे। इस बीच देवेंद्र के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। देवेंद्र भी महिला को छोड़कर शादी को तैयार हो गया। 

मरने से पहले अस्पताल में देवेंद्र ने कहा कि मैं घर लौटा तो उसने मुझे चाय पिलाई। इसके बाद मैं सो गया। सोते समय ही मेरे ऊपर तेजाब डाला और भाग गई। एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे के मुताबिक, प्रेमी देवेंद्र कासगंज जिला का रहने वाला था और लड़की सोनम औरैया की रहने वाली है और वह एक अस्पताल में नर्स है। दोनों लिव इन रिलेशन में रह रहे थे और किसी विवाद के चलते लड़की सोनम ने देवेंद्र पर तेजाब फेंक दिया और इलाज दौरान देवेंद्र की मौत हो गई। वहीं, महिला का हाथ जलने पर उसे निजी अस्पताल भेजा गया है। मामले में एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने कहा कि जांच की जा रही है।

Share

Leave a Reply