BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : तहसीलदार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी...

बड़ी खबर : तहसीलदार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी...
Share

जबलपुर : विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट सुजीत कुार सिंह की अदालत ने तहसीलदार स्वाति सूर्या के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। वारंट जारी करते हुए विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट सुजीत कुमार सिंह की कोर्ट ने जबलपुर एसपी को भी आदेश किया है कि 28 मार्च को वारंट की तामीली कर संबंधित अभियोक्ता की हाजिरी सुनिश्चित करें।


दरअसल में पूरा मामला एनडीपीएस मामले में गवाही न देने के लिए, और अदालत में हाजिर ना होने का है। जिला अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि यह मामला हाईकोर्ट के आदेश अनुसार सूचीबद्ध पुराना प्रकरण है। इसलिए इसका निराकरण निर्धारित समय में करना अब आवश्यक हो गया है। प्रकरण को 5 वर्ष से अधिक अवधि हो गए हैं। एनडीपीएस मामले से जुड़े सभी लोगों के गवाही भी हो चुकी है।


सिर्फ तहसीलदार स्वाति सूर्या की गवाही होना शेष है। उनके हाजिर ना होने के चलते यह मामला लंबित है। इससे पहले भी तहसीलदार स्वाति सूर्या को सूचना पत्र जारी किया गया था, लेकिन वह आज कोर्ट में उपस्थित नहीं हुई इसलिए जिला अदालत ने अब कठोर कदम उठाते हुए इस मामले में ना सिर्फ जबलपुर एसपी को आदेश दिया है बल्कि पुलिस महानिरीक्षक को भी जिला अदालत ने पत्र भेजा है। तहसीलदार स्वाति सूर्या की गवाही न होने की वजह से यह मामला अभी तक अधर में लटका हुआ है।


Share

Leave a Reply