बड़ी खबर: नीतीश कुमार को मुक्का मारने की कोशिश, हिरासत में आरोपी
बिहार से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पटना जिले के बख्तियारपुर प्रखंड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समीप जबरन पहुंचने का प्रयास कर रहे एक सिरफिरे युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ कर स्थाकनीय पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार युवक ने सीएम को मुक्का मारने की भी कोशिश की।
अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार सीएम नीतीश कुमार का काफिया बख्तियारपुर बाजार की ओर से गुजर रहा था। इस दौरान सड़क किनारे मौजूद लोग नीतीश कुमार के समर्थन में नारे लगा रहे थे। सीएम नीतीश ने गाड़ी को रुकवा दी और नीचे उतर कर लोगों से मिलने लगे। इतने में एक युवक वहां पहुंचा और सीएम की ओर मुक्का चला दिया। हालांकि सीएम नीतीश सिरफिरे युवक से कुछ दूरी पर थे और उनको कोई चोट नहीं लगी।
Bihar | A youth tried to attack CM Nitish Kumar during a program in Bakhtiarpur. The accused was later detained by the Police.
— ANI (@ANI) March 27, 2022
(Viral video) pic.twitter.com/FoTMR3Xq8o
Source: Hindustan Live







.jpeg)












