BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: आयशा बनीं देश की सबसे कम उम्र की महिला पायलट, स्‍‍कूल के साथ ही ली थी ट्रेनिंग

 बड़ी खबर: आयशा बनीं देश की सबसे कम उम्र की महिला पायलट, स्‍‍कूल के साथ ही ली थी ट्रेनिंग
Share

नई दिल्ली। महिलाएं पुरूषों से कम नहीं है और इसका उदाहरण देश की कई बेटियां पेश भी कर चुकि हैं। अपनी काबिलियत का लोहा मनवाते हुए अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है, वो है आयशा अजीज का।
 
 
जम्मू-कश्मीर के कश्मीर संभाग की रहने वाली आयशा अजीज ने देश की सबसे कम उम्र की महिला पायलट के रूप में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। इसके साथ ही आयशा कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत और कई कश्मीरी महिलाओं के लिए सशक्तिकरण का प्रतीक भी बन गई। 
 
 
25 वर्षीया आयशा को महज 15 साल की उम्र में ही साल 2011 में स्टूाडेंट पायलट लाइसेंस मिल गया था। उसके अगले साल रूस के सोकोल एयरबेस में मिग-29 जेट उड़ाने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने बॉम्बे फ्लाइंग क्लब (BFC) से एविएशन में ग्रेजुएशन किया और 2017 में एक कमर्शियल पायलट लाइसेंस प्राप्त किया।
 
 
आयशा ने कहा कि उनका मानना है कि कश्मीरी महिलाओं ने पिछले कुछ वर्षों में काफी प्रगति की है और शिक्षा के क्षेत्र में असाधारण रूप से अच्छा किया है। उन्होंने बताया कि मुझे हवाई यात्रा करना और लोगों से मिलना अच्छा लगता है। इस वजह से मैंने पायलट बनने का निर्णय लिया।
 

स्‍‍कूल के साथ-साथ ट्रेनिंग-
आयशा को सिंगल इंजन का सेसना 152 और 172 एयरक्राफ्ट उड़ाने का अनुभव है। आयशा को अपने सपने को पूरा करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। आयशा ने बताया कि वो ट्रेनिंग के दिनों में पूरे हफ्ते स्‍‍कूल जाती थी और वीकेंड पर विमान उड़ाने की ट्रेनिंग लिया करती थी। आयशा का मानना है कि पायलट बनने के लिए आपका मानसिक रूप से मजबूत होना बहुत जरूरी है। आयशा ने बॉम्बेट फ्लाइंग क्लसब से पायलट की ट्रेनिंग ली है। उन्हें 200 घंटे की उड़ान पूरा होने के बाद कॉमर्शियल पायलट का लाइसेंस दिया गया है। आयशा, भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्सट को अपना आदर्श मानती हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय आयशा अपने माता-पिता को देती हैं।

Share

Leave a Reply