नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर : कोरोना पोजिटिव मरीज निकला तहसील कार्यालय का बाबू, कार्यालय के पुरे स्टाफ में मचा हड़कंप, पढ़ें कहा की है ये खबर

बड़ी खबर : कोरोना पोजिटिव मरीज निकला तहसील कार्यालय का बाबू, कार्यालय के पुरे स्टाफ में मचा हड़कंप, पढ़ें कहा की है ये खबर
Share

कोरबा/रायपुर | प्रदेश में कोरोना संक्रमण का हॉटस्पॉट बना कोरबा जिले से एक और बड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार को कटघोरा में जो नए पॉजिटिव मरीज पाए गए थे, उनमें से एक तहसील कार्यालय का बाबू निकला । यह खबर मिलते ही तहसील कार्यालय के पूरे स्टाफ में हड़कंप मच गया है । अब बाबू के साथ काम करने वाले 20 कर्मचारियों के परिवार को होम आइसोलेट किया गया है।

इस संबंध में नायाब तहसीलदार डीआर ध्रुव ने बताया कि कार्यालय का लिपिक के कोरोना पॉजिटिव आने की रिपोर्ट मिली है। साथ में काम करने वाले कर्मियों को होम आइसोलेशन में भेजा जा रहा है।

जानकारी मिली है कि कटघोरा के जिन दो लोगों की मंगलवार की शाम कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई उसमें से एक पोड़ीउपरोड़ा तहसील कार्यालय में बतौर बाबू पदस्थ है । 

जानकारी के अनुसार कटघोरा के पुरानी बस्ती में जामा मस्जिद क्षेत्र में रहने वाला यह लिपिक पिछले कई साल से पोड़ीउपरोड़ा तहसील कार्यालय में बतौर बाबू पदस्थ है। कम्प्यूटर का जानकार है, इसलिए उसे जन्म, मृत्यु व आय संबंधी प्रमाण पत्र बनाने का काम दिया गया है। जब तक कटघोरा की इस बस्ती में कोरोना हॉटस्पॉट की पुष्टि नहीं हुई थी, तब तक यह नियमित तौर पर दफ्तर आ रहे थे।

हालांकि वर्तमान में वह तहसील में ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना को लेकर जो राहत कार्य कराए जा रहे हैं, उस कार्य में जुटा हुआ था। जिस दिन इस बस्ती के अधिक मरीजों के सामने आने के बाद जब बस्ती को सील किया गया, तब से वह ड्यूटी पर नहीं जा रहे थे।

12 अप्रैल को इसका सैंपल लिया गया था। मंगलवार को इसके कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई। उसकी रिपोर्ट आते ही तहसील कार्यालय पोड़ी उपरोड़ा के अधिकारियों के होश उड़ गए। शाम को ही उन कर्मियों की सूची बनाई गई कि कौन सा कर्मी किस जगह पर निवासरत है। उसे वहीं होम आइसोलेशन कर दिया गया है।


Share

Leave a Reply