BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: दिल्ली में इस तारीख को होगी बीजेपी की महाबैठक, 300 नेता होंगे मौजूद

बड़ी खबर: दिल्ली में इस तारीख को होगी बीजेपी की महाबैठक, 300 नेता होंगे मौजूद
Share

नई दिल्ली: दिल्ली के एनडीएमसी कंवेंशन सेंटर में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होने वाली है. आगामी चुनावों से ठीक पहले हो रही इस महाबैठक को काफी अहम माना जा रहा है. सियासी हलकों में चर्चा है कि इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों में बीजेपी की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी. जानकारी के मुताबिक, यह बैठक 7 नवंबर को सुबह 9.30 बजे से शुरू होकर शाम 4.30 बजे तक चलेगी. बीजेपी की इस एक दिवसीय नेशनल एक्सक्यूटिव मीटिंग की शुरुआत पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के भाषण से होगी और समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से होगा.


इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के लगभग 300 नेता मौजूद रहेंगे जबकि बैठक में सभी राज्यों से प्रदेश अध्यक्ष, संगठन मंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पार्टी के प्रदेश कार्यालय से सामूहिक रूप से जुड़ेंगे. कुलमिलाकर बैठक का फॉर्मेट ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों रहने वाला है.


दिल्ली के एनडीएमसी कंवेंशन सेंटर में राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्री
य कार्यकारिणी के सदस्य केंद्रीय मंत्री भाग लेंगे. साथ ही दिल्ली प्रदेश के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी बैठक में शिरकत करेंगे.


बैठक का मुख्य एजेंडा चुनावी तैयारी पर चर्चा है. इस बैठक में पार्टी अध्यक्ष का अभिभाषण होगा, जिसके बाद आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी. साथ ही एक प्रस्ताव भी लाया जाएगा जिसमें तमाम राजनीतिक मुद्दे,आर्थिक और विदेश नीति के मुद्दे शामिल होंगे. इसी प्रस्ताव में सभी तात्कालिक विषयों को शामिल किया जाएगा.


बता दें कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब, मणिपुर और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर कमर कस चुकी है. पार्टी का आलाकमान लगातार इन प्रदेशों में रैलियां कर रहा है. बूथ स्तर तक कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हैं. बीजेपी सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्यकर्ता सम्मेलन भी कर रही है. ऐसे में 7 नवंबर को होने वाली इस महाबैठक को चुनावी तैयारी के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है.


Share

Leave a Reply