BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: भाजपा नेता की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका...

 बड़ी खबर: भाजपा नेता की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या की आशंका...
Share

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत जिले में बड़ौत के बिजरौल रोड निवासी भाजपा नेता व पूर्व प्रधानाचार्य डा आत्माराम तोमर की गुरुवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके गले पर तौलिया लिपटा मिलने व उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी गायब होने के कारण हत्या की आंशका भी जताई जा रही है। 

इस घटना की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी, एएसपी सहित पुलिस के आला अधिकारी व डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गए।

आत्माराम तोमर लड़ चुके थे विधानसभा चुनाव
छपरौली से विधानसभा चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता व जनता वैदिक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. आत्माराम तोमर पुत्र स्वर्गीय भरत सिंह तोमर (75) मूलरूप से बिजरौल गांव के रहने वाले थे। फिलहाल वे नगर की बिजरौल रोड पर रह रहे थे। देर रात उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 

इसकी सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी रवि रत्न सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जांच की तो डॉ. आत्मराम तोमर की स्कॉर्पियो गाडी भी गायब मिली। 

साथ ही उनके गले में तौलिया भी लिपटा मिला। इससे उनकी हत्या की भी आंशका जताई जा रही है। देर रात एसपी नीरज जादौन, एएसपी मनीष मिश्र, सीओ आलोक कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली, इसके बाद डॉग स्क्वायड की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए दो व्यक्ति
आस-पास रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए। पुलिस के अनुसार घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक आते हुए और फिर गाड़ी लेकर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

उधर, भाजपा नेता आत्माराम तोमर के परिजनों ने हत्या होने की बात कही है। सूचना पर मृतक डॉ. आत्मराम तोमर का बेटा डॉ. प्रताप भी मौके पर पहुंचा। फिलहाल मौत या फिर हत्या का कारण पता नहीं चल सका है। वहीं घटना के बाद परिजनों में भी कोहराम मच गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले की जांच हो रही है, उसके बाद ही स्तिथि स्पष्ट होगी।
 

Share

Leave a Reply