लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

बड़ी खबर: कवर्धा पहुंचा भाजपा विधायक दल, मंत्री अकबर पर लगाया बड़ा आरोप

बड़ी खबर: कवर्धा पहुंचा भाजपा विधायक दल, मंत्री अकबर पर लगाया बड़ा आरोप
Share

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में इन दिनों दो पक्षों में भड़का विवाद अब तक शांत नहीं हुआ है। मामले की जांच के लिए बुधवार को भाजपा विधायक दल का प्रतिनिधी मंडल कवर्धा पहुंचा। यहां पर नेताओं को पीडि़तों से मिलने और नगर भ्रमण कर मामले की जानकारी जुटाने की अनुमति जिला प्रशासन ने नहीं दी। इससे नाराज नेताओं ने सर्किट हाउस में ही धरना दिया।


नेताओं ने सरकार के मुखिया भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ राज्य का कवर्धा जिला जल रहा है और मुख्यमंत्री अपने आकाओं को खुश करने उत्तरप्रदेश में जाकर नौटंकी कर रहे हैं। क्षेत्रीय विधायक और मंत्री मोहम्मद अकबर पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को परेशानी में छोड़कर विधायक उनसे मिलने अभी तक नहीं पहुंचे हैं।


उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रतिनिधी मंडल कवर्धा में दो पक्षों के बीच उपजे विवाद में रिपोर्ट दर्ज करने, घटना स्थल पहुंचकर जांच कर रहे लोगों पर हुई लाठीचार्ज, विश्व हिंदु परिषद द्वारा चक्का जाम और प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में घायल लोगों से मिलने की अनुमति मांग रहे थे, जिसे कलेक्टर ने सुरक्षा का हवालादेते हुए खारिज कर दिया।


कलेक्टर रमेश शर्मा ने कहा कि भाजपा के प्रतिनिधियों ने न तो प्रशासन को मिलने वालों की सूची सौंपी थी और न ही अपने कार्यक्रम की रूप रेखा दी थी। क्योंकि शहर में कफ्र्यू लगा हुआ है इसलिए बिना किसी सुरक्षा के कहीं भी ले जाना उचित नहीं है। सुरक्षा के चलते नेताओं को नगर भ्रमण और पीडि़तों से मिलने की अनुमति नहीं दी गई है।


अनुमति नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेताओं ने सर्किट हाउस में धरना दिया,
जिसमें नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्वमंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नारायण चंदेल और पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी शामिल थे। पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी, अशोक साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह और बेमेतरा जिला भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी मौजूद थे।


Share

Leave a Reply