नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: इस मंत्री पर हुआ बम से हमला, हादसे में मंत्री और छह अन्य लोग बुरी तरह घायल

 बड़ी खबर: इस मंत्री पर हुआ बम से हमला, हादसे में मंत्री और छह अन्य लोग बुरी तरह घायल
Share

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सरकार में मंत्री जाकिर हुसैन पर बीते दिन मुर्शिदाबाद में हमला किया गया। विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल की जंग में लगातार खतरनाक होती जा रही है। अब जाकिर हुसैन पर हुए हमले की जांच बंगाल सीआईडी के हाथ में पहुंच गई है।

दरअसल, बुधवार शाम को मुर्शिदाबाद जिले में बंगाल सरकार में मंत्री जाकिर हुसैन पर पेट्रोल बम से हमला किया गया था। इस हादसे में उन्हें काफी चोट आई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन देर रात को उन्हें कोलकाता लाया गया।


गुरुवार सुबह सीआईडी की एक टीम मुर्शिदाबाद में उस जगह पहुंची, जहां पर मंत्री पर बम से हमला किया गया। इस मामले में सीआईडी ने केस दर्ज कर लिया है, साथ ही इस बात की जांच शुरू कर दी गई है। सीआईडी अब इस चीज को खंगालने में जुटी है कि पेट्रोल बम कैसे आया।

पढ़िए पूरी खबर-
बीती शाम हुए मुर्शिदाबाद में हमले में कुल 20 लोग घायल हुए थे। इनमें से कुल 12 को कोलकाता रेफर कर दिया गया है। अगर मंत्री जाकिर हुसैन की बात करें तो उन्हें कोलकाता के SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को उनकी सर्जरी की जाएगी। अस्पताल के मुताबिक, मंत्री जाकिर हुसैन के पैर में अधिक चोट लगी है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी गुरुवार को मंत्री से अस्पताल में मुलाकात की।


इस हमले के बाद राज्य में राजनीति फिर से गर्मा गई है। भारतीय जनता पार्टी ने इस हमले की निंदा की है और राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जबकि तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने इस हमले के पीछे साजिश का आरोप लगाया है। कुणाल घोष का कहना है कि ये घटना नीमतीता स्टेशन प्लेटफॉर्म पर हुई, जहां लाइट कम थी। अंधेरा था और आरपीएफ की कमी थी और आरपीएफ तत्पर नहीं थी।


इस घटना को लेकर गुरुवार को तृणमूल कार्यकर्ताओं ने मुर्शिदाबाद में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर सड़क अवरोध भी किया। आपको बता दें कि लंबे वक्त से ही बंगाल में टीएमसी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग के साथ-साथ हिंसा भी देखने को मिली है।


Share

Leave a Reply