BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: भाजपा सांसद के घर के पास बमबारी, बच्चे समेत तीन लोग घायल

 बड़ी खबर: भाजपा सांसद के घर के पास बमबारी, बच्चे समेत तीन लोग घायल
Share

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा को लेकर राज्य की राजनीति हिंसक रूप ले रही है। यहां आए दिन किसी न किसी पार्टी के चुनावी कार्यक्रम या रैली में हिंसक झड़प की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसमें कभी किसी पार्टी का कार्यकर्ता चोटिल होता है तो कभी कोई नेता। अभी बीते बुधवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, उत्तरी 24 परगना के जगदल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर से पास क्रूड बम से हमला किए जाने की खबर आई है, जिसमें एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए।
 
अर्जुन सिंह बैरकपुर से भाजपा के सांसद हैं और यह घटना उनके घर के नजदीक 18 नंबर गली में घटित हुई। सांसद के अनुसार बम हमले करीब 15 स्थानों पर किए गए हैं और पुलिस द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को तीन लोगों और उनके सहयोगियों द्वारा तोड़ दिया गया। वहीं, भाजपा नेता मुकुल रॉय ने कहा कि हम इन हमलों की शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे। 
 
इस घटना पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, टीएमसी हिंसा की राजनीति का पर्याय है। आचार संहिता के लागू होने के बाद भी गुंडे वहां बमबारी और गोलियां बरसा रहे हैं। चुनाव आयोग को इसे एक चेतावनी के रूप में लेना चाहिए, अन्यथा हमें संदेह है कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से नहीं हो पाएगा।
 
बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोगों ने 17 नंबर की गली की ओर बम फेंके थे, लेकिन यह बम भाटापारा नगर पालिका के 18 नंबर वार्ड तक पहुंच गए। शाम के समय शुरू हुई बमबारी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। घटना के तुरंत बाद जगदल पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची, एक बम कथित तौर पर उसके सामने भी गिरा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के सामने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
 
बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद भाजपा सांसद अर्जुन सिंह भी मौके पर पहुंचे और और पुलिस प्रशासन को फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा, `हम पिछले 10 से 12 दिनों से पुलिस को सूचित कर रहे हैं, लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। हमने चुनाव आयोग को भी बताया था और इस दौरान फिर से बमबारी की घटना हो गई। इस हमले में एक बच्चे समेत 3 लोग घायल हुए हैं। वास्तव में पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया है ऐसा वे सत्ताधारी दल के निर्देशों पर कर रहे हैं। 
 
अर्जुन सिंह ने यह भी चेतावनी दी कि अगर पुलिस इसके खिलाफ कदम नहीं उठाती है तो खेल बहुत खतरनाक होगा और तृणमूल कांग्रेस और उनके गुंडे खत्म हो जाएंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि डर का माहौल बनाया जा रहा है, ताकि जनता अपना वोट न डाल सके। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि बमबारी के पीछे कौन लोग थे।
 
वहीं, जगदल विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी उम्मीदवार सोमनाथ श्याम ने कहा, `जैसा मुझे पता चला मैं यहां आया क्योंकि यह एक राजनीतिक विवाद नहीं है। विपक्षी दलों से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। हम अभी भी संशय में हैं कि बमबारी कैसे और क्यों हुई। हमने पुलिस प्रशासन को सूचित किया है और बिना किसी राजनीतिक दबाव के कार्रवाई करने को कहा है।`
 
गौरतलब है कि भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को पूर्वी मिदनापुर जिले के एक पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्थक बुद्धदेव मन्ना पर हमला किया था। वहीं, इसके एक दिन पहले पुरुलिया जिले में भाजपा की रथ यात्रा में उपयोग होने वाले रथ का एक हिस्सा कुछ अज्ञात बदमाशों ने तोड़ दिया था। ऐसे में भाजपा ने आरोप लगाया था कि इस घटना के पीछे टीएमसी है जबकि टीएमसी की तरफ से इस आरोप को नकार दिया गया।
 

Share

Leave a Reply