नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: शाह से मुलाकात करेंगे कैप्टन, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

बड़ी खबर: शाह से मुलाकात करेंगे कैप्टन, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Share

नई दिल्ली: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तीन कृषि कानूनों का समाधान निकालने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को वह कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन को समाप्त कराने के लिए दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके साथ पंजाब के कृषि विशेषज्ञ और कुछ किसान भी मौजूद रहेंगे।

कैप्टन ने कहा है कि वह इसका समाधान निकाल सकते हैं। अभी तक किसान नेताओं की केंद्र के साथ चार अधूरी बैठकें हुई हैं लेकिन परदे के पीछे दोनों के बीच वार्ता चल रही है। चंडीगढ़ में मंगलवार को एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि किसान आंदोलन के समाधान के लिए कोई पूर्व-निर्धारित फॉर्मूला नहीं हो सकता है, बातचीत के दौरान कुछ सामने आएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और किसान दोनों ही कृषि कानूनों से उत्पन्न संकट का अब समाधान चाहते हैं। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि वह अभी तक इस मामले में किसी भी किसान नेता से नहीं मिले हैं। इसके पीछे की वजह यह है कि किसान नहीं चाहते हैं कि उनके आंदोलन में कोई राजनेता शामिल हो। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इससे पहले भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से किसानों के आंदोलन को लेकर वार्ता कर चुके हैं।


Share

Leave a Reply