BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सीबीआई की बड़ी करवाई: 40 अनाज के गोदामों पर की छापे मारी

सीबीआई की बड़ी करवाई: 40 अनाज के गोदामों पर की छापे मारी
Share

नई दिल्लीा। पंजाब में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की ओर से अनाज गोदामों पर बड़ी छापेमारी की गई है। जानकारी के अनुसार सीबीआई ने पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में 40 अनाज गोदामों पर छापा मारा है। छापेमारी की यह कार्रवाई गुरुवार रात को की गई है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीमों ने इन 40 गोदामों में बड़ी मात्रा में रखे गए चावल और गेहूं के नमूने भी लिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि सीबीआई की टीम गुरुवार रात से ही छापेमारी की कार्रवाई कर रही है। इस छापेमारी में कोई व्येवधान ना आए, इसके लिए अर्धसैनिक बलों की भी मदद ली जा रही है। जानकारी सामने आई है कि जिन अनाज गोदामों में छापे मारे जा रहे हैं, उनके से कुछ गोदाम पंजाब खाद्यान्न संग्रहण निगम के हैं। इनके अलावा कुछ गोदाम पंजाब वेयरहाउसिंग और कुछ भारतीय खाद्य निगम के भी बताए गए हैं। अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि सीबीआई की टीमें पंजाब में किन क्षेत्रों में छापे मार रही हैं।

Share

Leave a Reply