नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर : महंत नरेंद्र गिरी मामले में सीबीआई ने आरोपियों को लिया हिरासत में

 बड़ी खबर : महंत नरेंद्र गिरी मामले में सीबीआई ने आरोपियों को लिया हिरासत में
Share

प्रयागराज। महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले में सीबीआई की टीम आरोपी आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी से आज पूछताछ करेगी। सीबीआई की टीम सेंट्रल जेल नैनी पहुंची। सीजीएम कोर्ट से 7 दिन की रिमांड मिलने के बाद सीबीआई की टीम आनंद गिरि आद्या तिवारी और संदीप तिवारी को अपनी हिरासत में ले लिया है। 

आपको बता दें कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में जेल में बंद उनके शिष्य आनंद गिरि, पुजारी आद्या प्रसाद और उसके बेटे संदीप तिवारी को रिमांड पर लेने की अर्जी सीजेएम कोर्ट ने सोमवार को स्वीकार कर ली थी। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को सात दिन की रिमांड की अनुमति दे दी है। रिमांड अवधि मंगलवार की सुबह नौ बजे से चार अक्तूबर की शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगी। कहा जा रहा है कि पूछताछ के लिए नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि को हरिद्वार भी ले जाया जा सकता है।

सोसाइड नोट में इन तीनों आरोपियों पर ब्लैकमेल करने का आरोप
सीबीआई ने मामले में तीनों आरोपियों से पूछताछ के लिए सीजेएम कोर्ट से 10 दिन के समय की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने अभी केवल सात दिन का समय दिया है। मामले में कोर्ट ने उपस्थित दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनीं। सीबीआई की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि महंत ने अपनी मौत से पहले कथित सोसाइड नोट में इन तीनों आरोपियों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। 
 

Share

Leave a Reply