BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG NEWS : उपभोक्ता अब बुक कर सकेंगे LPG सिलेंडर, जाने क्या है विधि ...

BIG NEWS :  उपभोक्ता अब बुक कर सकेंगे LPG सिलेंडर, जाने क्या है विधि ...
Share

आज की दुनिया में एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग डिजिटल तरीके से किया जा सकता है , जिससे उपभोक्ताओं को काफी सुविधा और आराम मिलने लगा है। आप एक क्लिक से घर बैठे गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इंडेन, भारत और एचपी जैसी सभी गैस कंपनियां ग्राहकों ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करा रही हैं। इसके अलावा आप इंडिया पोस्टै पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के मोबाइल ऐप के जरिए भी घर बैठे एलपीजी गैस सिलेंडर को बुक कर सकते हैं।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक ने इस बारे में ट्वीट करते हुए ग्राहकों को जानकारी भी दी है। ट्वीट में जिक्र किया गया है कि, “आईपीपीबी ऑनलाइन अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप से एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग को आसान और सुरक्षित बनाता है।” अपने ट्वीट में आईपीपीबी ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें सिलेंडर बुकिंग की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया को समझाया गया है। आइए जानते हैं पूरी प्रक्रिया के बारे में


ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुक करने के लिए सबसे पहले आपको आईपीपीबी मोबाइल बैंकिंग ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आपको लॉगइन करके एलपीजी सिलेंडर के विकल्प को चुनना होगा। फिर आपको बिलर के ऑप्शन को चुन कर, उपभोक्ता, वितरक, एलपीजी आइडी और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। फिर आपको बिल प्राप्त करें के विकल्प पर क्लिक करके भुगतान की विधि को चुनना होगा। फिर आपको भुगतान, पुष्टि क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपको एक ओटीपी प्राप्त होगी। ओटीपी दर्ज करते ही आपकी सिलेंडर बुकिंग हो जाएगी। आपके मोबाइल पर आपको इससे संबंधित एसएसएस भी प्राप्त हो।

देश के चार महानगरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें इस तरह से हैं। देश की राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर के लिए आपको 899.50 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं, मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपये है। जबकि, कोलकाता में एक एलपीजी सिलेंडर 926.00 रुपये में मिल रहा है। चेन्नई में एलपीजी की कीमत 915.50 रुपये है।
 


Share

Leave a Reply