BIG NEWS : एम्स रायपुर में हुआ कोरोना ब्लास्ट, 19 छात्र एवं 14 छात्राएं की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजीटिव
रायपुर : कोरोना वायरस कोविड-19 की तीसरी लहर का प्रभाव छत्तीसगढ़ में अब तेजी से दिखाई पड़ रहा है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मामलों में हो रहे इजाफे को देखते हुए जहां राज्य शासन ने नाईट कफ्र्यू 9 बजे से सुबह 6 बजे तक लगाया वहीं मिली जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 19 छात्र और 14 छात्राएं कोरोना की चपेट में आई हैं। इंटरर्न करने वाले विद्यार्थियों को हास्टल में आईसोलेट किया गया है। स्थिति सामान्य है। जरूरत पडऩे पर एम्स के प्रशासक के अनुसार पृथक से आईसोलेशन वार्ड की व्यवस्था भी विशेष वार्ड के रूप में की जाएगी। एम्स प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को तत्काल प्रभाव से हास्टल खाली करने की खबर बेबुनियाद है। ऐसा कोई आदेश एम्स प्रशासन द्वारा जारी नहीं किया गया है।
ज्ञातव्य है कि बुधवार को ही प्रदेश में 1615 नए कोरेाना पॉजीटिव मरीजों की जांच करने पर संक्रमित होने का पता चला वहीं 29 मरीज स्वस्थ्य होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। कोरेाना प्रभावित मरीजों में सर्वाधिक मरीज रायपुर दुर्ग रायगढ़ राजनांदगांव कोरबा जांजगीर चांपा एवं जशपुर में मिले हैं। राज्य शासन द्वारा सभी 32 जिलों के जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को आपातकालीन दशा में आईसोलेशन वार्ड एवं आक्सीजन की व्यवस्था सहित दवाईयों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।







.jpeg)












