बड़ी खबर: रायपुर के CMHO ऑफिस में डाटा एंट्री ऑपरेटर पाई गई कोरोना पॉजिटिव, स्टाफ में मचा हड़कंप
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का आकड़ा बहुत तेजी बढ़ता जा रहा है। आय दिन कोरोना के नए मामले सामने आ रहे है। इसी कड़ी में खबर है की रायपुर के सीएमएचओ कार्यालय तक कोरोना का संक्रमण पहुँच गया हैं। जानकारी के अनुसार देर रात रायपुर में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से एक शख्स CMHO ऑफिस में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थी। बताया जा रहा है कि शख्स कार्यालय के सभी लोगों के संपर्क में थी। वहीं अब रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कार्यालय के अन्य स्टाफ में हड़कंप मच गया।







.jpeg)












