BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG NEWS : नदी में मिला कोरोना वायरस, जांच में सभी सैंपल मिले संक्रमित

 BIG NEWS : नदी में मिला कोरोना वायरस, जांच में सभी सैंपल मिले संक्रमित
Share

कोरोना से जुड़ी बड़ी खबर गुजरात से आई है, जहां मशहूर साबरमती नदी में कोरोना वायरस पाया गया है। साबरमती के पानी के सैंपल लिए गए थे, जिसमें सभी में कोरोना संक्रमण मिला है। ये नदी राज्य में अहमदाबाद के बीच से निकलती है। देश की किसी नदी में कोरोना संक्रमण मिलने का यह पहला मामला है।

बताया जा रहा है कि साबरमती के अलावा अहमदाबाद के अन्य जल स्रोत कांकरिया, चंदोला झील से लिए गए सैंपलों में भी कोरोना संक्रमण मिला है. कहा यह भी जा रही हहै कि शोधकर्ताओं को असम के गुवाहाटी में बहने वाले भारू नदी से भी एक सैंपल संक्रमित मिला है.

साबरमती नदी के सभी सैंपल में कोरोना की पुष्टि होने से वैज्ञानिक भी हैरान हैं. दरअसल नदियों के पानी में कोरोना संक्रमण को लेकर आईआईटी गांधी नगर सहित देश के आठ संस्थानों ने शोध किया है. राजधानी गांधीनगर में इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी के पृथ्‍वी विज्ञान विभाग के मनीष कुमार ने जानकारी दी है कि अभी तक केवल सीवेज लाइन में ही कोरोना के जीवित होने की पुष्टि हुई थी, लेकिन अब नदी में भी वायरस का पता चला है.

मनीष कुमार ने बताया है कि साबरमती नदी से 694, कांकरिया तालाब से 549 और चंदोला तालाब से 402 सैंपल लिए गए थे. वायरस मिलने के बाद शोधकर्ताओं का मानना है कि देश के सभी प्राकृतिक जल स्त्रोत की जांच होनी चाहिए, क्योंकि दूसरी लहर में वायरस के कई गंभीर म्यूटेशन देखने मिले हैं.

Share

Leave a Reply