बड़ी खबर : 35 लोगों की आखों की रोशनी छीनने वाले डॉक्टरों को दो साल कारावास की मिली सजा
मंडला : जिले के योगीराज अस्पताल में 2010 में मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में 35 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई थी जिस पर तत्कालीन कलेक्टर ने जांच कराई थी। रिपोर्ट पर सीएमएचओ ने न्यायालय में वाद प्रस्तुत किया गया जिसमें आरोपीगण व प्रबंधन पर मामला चला। इस पर निर्णय देते हुए न्यायालय प्रथम श्रेणी मंडला ने नागपुर के संजय सिंह को छ: माह कारावास, डॉ. अनिल परमार, कमल सिंह, श्याम रंगीला, भूपेंद्रसिंह ठाकुर कोक धारा 338 आईपीसी का दोषी मानते हुए दो वर्ष का कठोर कारावास एवं पीडि़तों को एक हजार रुपये प्रतिकार राशि देने का निर्णय दिया। मंडला जिले में आंखों के ऑपरेशन के दरमियान इतने बढ़े हादसे के बावजूद शिविर लगाए जाते रहे हैं।







.jpeg)












