बड़ी खबर: नशे ने ली तीन की जान, घर में जा घुसा अनियंत्रित डंपर
सागर। नरायवली थाना क्षेत्र के जरूवाखेड़ा के पास बांदरी मार्ग पर अनियंत्रित डंगपर कच्चे घर में जा घुसा। इससे घर में बनी परचून की दुकान पर खरीदी करने आए एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल पति-पत्नी ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक डंपर क्रमांक 15 जी 4055 गत दिवस सीमेंट लेकर जरूवाखेड़ा से कुछ ही आगे अनियंत्रित होकर घर में घुस गया। इस मौके पर घर में खुली परचून की दुकान पर सामान लेने आए मूडरा गांव निवासी 40 वर्षीय बारेलाल पिता हल्के पटेल की मौत हो गई। वहीं घर के अंदर बैठे 48 वर्षीय रामकिशन पिता मेहताब पटेल व उनकी पत्नी कमला बाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसकी जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक दंपति मजदूरी करके अपना घर चलाते थे। उन्होंने घर में ही छोटी सी दुकान खोली थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डंपर का ड्रायवर नशे की हालत में वाहन चला रहा था। पुलिस ने डंपर जब्त कर आरोपित ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












