BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : समुद्र में तैरती मिली 7 करोड़ की ड्रग्स, शख्श ने किया यह...

बड़ी खबर : समुद्र में तैरती मिली 7 करोड़ की ड्रग्स, शख्श ने किया यह...
Share

फ्लोरिडा/नई दिल्ली : अमेरिका के एक शख्स को फ्लोरिडा में समुद्र के किनारे साढ़े 7 करोड़ रुपये की ड्रग्स मिली। लेकिन उसने ईमानदारी दिखाते हुए इसके बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने भी इस शख्स की तारीफ करते हुए कहा कि वह शख्स चाहता तो इससे मालामाल हो सकता था। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।


जानकारी के मुताबिक, ये शख्स फ्लोरिडा में समुद्र के किनारे छुट्टी मनाने गया था। तभी उसे पानी में एक साथ कई पैकेट्स तैरते हुए नजर आए। शख्स ने पैकेट्स को एकत्रित किया और समुद्र किनारे ले आया। जब उसने पाया कि पैकेट्स अच्छे से सील-पैक हैं। तो उसने तुंरत उन्हें फ्लोरिडा पुलिस को इसकी सूचना दी।


समुद्र में लावारिस फेंके गए इन पैकेट्स को जब पुलिस ने खोला तो सबके होश उड़ गए। दरअसल, पैकेट्स में ड्रग्स थे। इन सारे पैकेट्स में कुल मिलाकर 30 किलोग्राम की कोकेन थी, जिसकी मार्केट वैल्यू करीब 10 लाख डॉलर (साढ़े 7 करोड़ रुपए) है। पुलिस भी शख्स की ईमादारी पर हैरान थी। अगर शख्स चाहता तो इस माल को अपने पास रखकर चुपके से बेचकर करोड़पति बन सकता था। लेकिन उसने पैकेट को खोला भी नहीं और सीधे पुलिस को दे दिया।


उल्लेखनीय है कि, इसी साल एक और एसी ही घटना फ्लोरिडा में देखने को मिली थी। तब एक ग्रुप को समुद्र की लहरों में करीब 11 करोड़ की कोकेन मिली थी। इसे भी सील पैकेट्स में बंद कर समुद्र में फेंक दिया गया था। अब दोबारा से ऐसे ही मामले को देखने के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है।
पुलिस ने कहा, ``समझ नहीं आ रहा है कि आखिर कौन इन करोड़ों के ड्रग्स को समुद्र में फेंक रहा है? साथ ही अगर इन पैकेट्स को फेंका जा रहा है तो असल में इसका बिजनेस कितना बड़ा होगा? पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।`


Share

Leave a Reply