BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: इस अभिनेता की कार पर शराबी युवक ने किया हमला, वाहन हुआ क्षतिग्रस्त

बड़ी खबर: इस अभिनेता की कार पर शराबी युवक ने किया हमला, वाहन हुआ क्षतिग्रस्त
Share

चेन्नई। तमिलनाडु में मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के प्रमुख और अभिनेता कमल हासन की कार पर रविवार को एक युवक ने कथित तौर पर हमला कर दिया। हासन कांचीपुरम में चुनाव प्रचार के बाद एक होटल जा रहे थे, तभी यह घटना हुई। कथित तौर हमला करने वाला व्यक्ति हासन का फैन बताया जा रहा है। 

पार्टी के एक नेता ने बताया कि घटना में हासन को चोट नहीं लगी। हालांकि, उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। एमएनएम के नेता एजी मौर्य ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी। इसमें उन्होंने बताया कि हासन पर हमले का प्रयास करने वाले युवक को पुलिस को सौंप दिया गया है। आरोपी युवक ने कथित तौर पर शराब पी रखी थी। घटना के बाद एमएनएम के कुछ कार्यकर्ताओं और आम आदमी ने उसकी पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस अस्पताल ले गई।

कमल हासन तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर अपने होटल लौट रहे थे, तभी एक शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने उनकी कार को रोकने की कोशिश की। इसके बाद जबरन कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की। इसके बाद वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी। 

Share

Leave a Reply