BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : जिले के पश्चिम क्षेत्र में प्रेम सम्बन्ध के चलते एक युवक ने दूसरे युवक पर चढ़ाई कार, विडियो हो रहा वायरल, देखें विडियो

बड़ी खबर : जिले के पश्चिम क्षेत्र में प्रेम सम्बन्ध के चलते एक युवक ने दूसरे युवक पर चढ़ाई कार, विडियो हो रहा वायरल, देखें विडियो
Share

ठाणे | सोशल मीडिया पर महाराष्‍ट्र के कल्‍याण से एक घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें प्रेम-सम्बन्धी विवाद को लेकर हुई बहस में कार सवार एक शख्‍स को टक्‍कर मारते और उसे बोनट पर घसीटते हुए देखा जा सकता है. पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है और आरोपी की तलाश की जा रही है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना गुरुवार की है जब कल्याण (पश्चिम) के आधारवाड़ी चौक पर दो लोगों के बीच प्रेम-सम्बन्धी विवाद को लेकर बहस हुई. नवी मुंबई के रहने वाले प्रवीण चौधरी गुरुवार को अपने दोस्‍त से मिलने आया था. इस बीच प्रवीण से किसी कारण से नाराज त्रिवेश, भी वहां पहुंच गया और दोनों में बहस होने लगी. इसके बाद जब प्रवीण वहां से जाने की कोशिश कर रहा था तो त्रिवेश उसकी कार के सामने खड़ा हो गया. प्रवीण ने कार नहीं रोकी और उसने कार आगे बढ़ा दी. यह पूरा घटनाक्रम स्‍थानीय लोगों ने मोबाइल से शूट कर लिया और अब यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रवीण ने कार आगे बढ़ाई तो त्रिवेश उसके कारण बोनट पर फंस गया. ऐसे में भी प्रवीण ने कार नहीं रोकी, कुछ दूर तक त्रिवेश ऐसे ही रहा, लेकिन फिर वह गिर पड़ा. इधर प्रवीण बिना रूके मौके से फरार हो गया. इस घटना को देखते हुए कल्‍याण यातायात विभाग ने तो प्रवीण के खिलाफ कार्रवाई कर दी है. वहीं स्थानीय खड़कपाड़ा थाने के तहत जिसके अधिकार क्षेत्र में घटना हुई, वह अभी मामले की जांच कर रही है, उसने अपराध दर्ज नहीं किया है.


Share

Leave a Reply