BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: विदाई के दौरान इतना रोई दुल्हन कि पड़ा दिल का दौरा, मातम में तब्दील हुआ खुशी का माहौल

 बड़ी खबर: विदाई के दौरान इतना रोई दुल्हन कि पड़ा दिल का दौरा, मातम में तब्दील हुआ खुशी का माहौल
Share

सोनपुर। ओडिशा के सोनपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी समारोह का खुशी का माहौल कब मातम में बदल गया, किसी को पता नहीं चला। दरअसल, विदाई के दौरान दुल्हन इतना रोई, कि उसे दिल का दौरा पड़ गया और अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

ओडिशा के सोनपुर में शुक्रवार को जुलुंडा गांव के मुरली साहू की बेटी रोजी की बलांगीर जिले के टेटलगांव निवासी बिसीकेसन के साथ शादी हो रही थी। लेकिन विदाई के दौरान ऐसी घटना घटी, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के मुताबिक, विदाई के दौरान महिला लगातार रो रही थी, इसके बाद महिला अचानक बेहोश हो गई और जमीन पर गिर पड़ी। 

मौके पर मौजूद परिवार के सदस्यों और बाकी के लोगों ने दुल्हन के हाथ-पैर की मालिश की, उसके चेहरे पर पानी छिड़ककर उसे जगाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन होश में नहीं आई। बताया गया कि दुल्हन को तुरंत डूंगुरिपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। 

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और कारण बताया कि दुल्हन को दिल का दौरा पड़ा, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पोस्टमार्टम करने के बाद पुलिस ने महिला के शव को परिवार वालों को सौंप दिया। 

जुलुंडा गांव के एक निवासी ने बताया कि रोजी काफी तनाव में रहती थी क्योंकि कुछ महीने पहले ही रोजी ने अपने पिता को खो दिया था। ऐसा बताया गया कि रोजी के मामा और कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर रोजी की शादी का आयोजन कराया था। 

 

Share

Leave a Reply