लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

बड़ी खबर: पूछताछ के लिए ईडी ने मुख्यमंत्री के भाई को भेजा समन...

बड़ी खबर: पूछताछ के लिए ईडी ने मुख्यमंत्री के भाई को भेजा समन...
Share

जयपुर। उर्वरक घोटाले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब प्रवर्तन निदेशालय ने उनको समन भेजकर पूछताछ के लिए तलब किया है। इससे पहले इस घोटाले के लिए ईडी की टीम राजस्थान में उनकी दुकानों व अन्य प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी कर चुकी है। इसके अलावा साक्ष्य की तलाश में टीम गुजरात, मुंबई, पश्चिम बंगाल में भी कार्रवाई कर चुकी है। 

कस रहा शिकंजा, लग चुका है करोड़ों का जुर्माना 
उर्वरक घोटाले को लेकर अग्रसेन गहलोत पर शिकंजा कसता ही चला रहा है। पिछले दिनों ईडी ने कस्टम विभाग की शिकायत पर उन पर आपराधिक मामला दर्ज किया था। इसके बाद उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। साक्ष्यों के सामने आने के बाद उन पर करोड़ों का जुर्माना भी लगाया गया था। 

यूपीए सरकार के समय हुआ था घोटाला 
अग्रसेन गहलोत का फर्टीलाइजर का बिजनेस है। उनकी कंपनी `अनुपम कृषि` काम उर्वरक को रखकर उन्हें किसानों में वितरित करने का था। आरोप है कि यूपीए सरकार के समय अग्रसेन गहलोत की कंपनी `अनुपम कृषि` ने किसानों को देने के लिए आई सब्सिडी वाली पोटाश को फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर विदेश निर्यात कर दिया था। यह पोटाश इंडियन पोटाश लिमिटेड की ओर से विदेश से आयात की गई थी। 


Share

Leave a Reply