नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर : पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका, काँग्रेस नेता समेत दो की मौत, जाने कहाँ की है ये खबर

बड़ी खबर : पटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका, काँग्रेस नेता समेत दो की मौत, जाने कहाँ की है ये खबर
Share

मेरठ। मेरठ के सरधाना इलाके में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में एलपीजी सिलेंडर विस्फोट हो गया, जिसमें एक स्थानीय कांग्रेस नेता असीम खान और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि इस हादसे में सात अन्य घायल हो गए।

धमाके का असर इतना जोरदार था कि कांग्रेस की शहर इकाई के प्रमुख के घर, जहां अवैध रूप से फैक्ट्री चल रही थी, वह धराशाई हो गया। इस हादसे में आसपास के कई घरों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचा।

बचाव कार्यों के लिए पुलिस और अग्निशमन दल को लगाया गया है। दो बच्चों समेत 7 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया। मलबे में दो और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारी आरपी सिंह ने कहा, `प्रथम दृष्ट्या लगता है कि गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद विस्फोट हुआ है। धमाके के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम भी जांच कर रही है। सरधाना के कांग्रेस शहर अध्यक्ष और एक अन्य व्यक्ति की विस्फोट में मौत हो गई है। कम से कम 10 अन्य घरों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने आगे कहा, `इस मामले में एक जांच टीम का गठन किया गया है ताकि पता लगाया जा सके कि दुर्घटना किस वजह से हुई।

Share

Leave a Reply