बड़ी खबर : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक पैकेज के अंतर्गत EPF के बारे में कहा, जाने क्या कहा उन्होंने
नई दिल्ली | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि 15 हजार रुपये से कम वेतन वालों का ईपीएफ केंद्र अगस्त तक देगा| गरीब कल्याण योजना में EPF का 12 प्रतिशत नियोक्ता और कर्मचारी का अंशदान भारत सरकार देगी| पूर्व में इसे मार्च अप्रैल और मई के लिए दिया गया था| अब इसे अगले तीन महीनों यानी जून, जुलाई और अगस्त के लिए दिया जाएगा| इससे 2500 करोड़ की सहायता होगी| अगले तीन माह के लिए EPF योगदान संस्थानों और कर्मचारियों के लिए 12 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत किया जा रहा है| अगले तीन महीने के लिए सभी कर्मचारी अपना और उपक्रम नियोक्ता अंशदान 10 प्रतिशत का दे सकेंगे| इससे उनके हाथ में आने वाली लिक्विडिटी बढ़ाने में मदद मिलेगी|







.jpeg)












