BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: किसान मंडी में लगी आग, मवेशी सहित 30 दुकाने जलकर ख़ाक

 बड़ी खबर: किसान मंडी में लगी आग, मवेशी सहित 30 दुकाने जलकर ख़ाक
Share

फ़िरोज़ाबाद। गुरुवार तड़के सुबह टूंडला स्टेशन रोड स्थित कृषि मंडी में उस समय अफरा तफरी मच गई जब अचनाक से कृषि मंडी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस और फायर विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँची और विकराल रूप ले चुकी आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लगभग 30 दुकानें जलकर राख हो गयी। इन दुकानों में रखी सब्जी भी जलकर खराब हो गयी तो दो मवेशियों की भी मौत हो गयी।

प्रत्यक्षदर्शी राम प्रकाश का कहना था कि आग पीछे की साइड से लगी थी। आग की लपटें देख पुलिस को सूचना दी गयी लेकिन मंडी में लकड़ियों की दुकान बनी होने से आग तेजी से फेल गयी और और काफी दुकानें आग की चपेट में आ गयी। दमकल की गाड़ियों को भी सूचना दी गई। लेकिन बैटरी खराब हो जाने के कारण दमकल की गाड़ी जल्दी नहीं आ सकी। देरी होते देख जिले की अन्य तहसीलों से भी दमकल की गाड़ियां मंगाई गई। जब तक दमकल आई और आग पर काबू पाया तब तक काफी नुकसान हो गया था।

व्यापारियों का कहना था कि त्यौहारी सीजन को देखते हुए सब्जियों का भण्डारण था लेकिन इस आग में सब कुछ जल गया। इस घटना से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। मंडी में आग कैसे लगी इसका अभी पता नही चला है जिससे व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
 

Share

Leave a Reply