BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: अस्पताल में लगी आग, 4 बच्चों की मौत, एक दर्जन से अधिक नवजात झुलस गए

बड़ी खबर: अस्पताल में लगी आग, 4 बच्चों की मौत, एक दर्जन से अधिक नवजात झुलस गए
Share

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्पताल परिसर में कमला नेहरू गैस राहत हॉस्पिटल में आग लगने से अब तक 4 बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं एक दर्जन से अधिक नवजात झुलस गए हैं। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौत का आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।

कमला नेहरू हॉस्पिटल में सोमवार रात करीब 9 बजे आग लगी थी। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बच्चा वार्ड के एसएनसीयू में 40 बच्चे भर्ती थे, जहां आग का सबसे अधिक नुकसान हुआ है। सूत्रों का कहना है कि हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से और पीडियाट्रिक वेंटिलेटर ने आग पकड़ ली।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मंगलवार सुबह अस्पताल का दौरा किया और दावा किया कि 36 बच्चों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि हर परिजन को अस्पताल में बच्चों से मिलाया जा रहा है। 4-4 परिजनों को एक बार में अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी हादसे की जानकारी लेने अस्पताल पहुंच सकते हैं। इससे पहले इस हादसे की जांच का कर रहे अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान अस्पताल पहुंचे। डीन भी उनके साथ थे। परिजनों का दावा है कि रात ढाई बजे से मंगलवार सुबह तक अस्पताल प्रबंधन ने कई लोगों को बच्चों की मौत की खबर दी है। ऐसे में आंकड़ा बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

इस हादसे के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने निवास पर आयोजित दोपहर भोज को निरस्त कर दिया है।

कांग्रेस ने हमीदिया हादसे के समय मुख्यमंत्री आवास पर डिनर को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि घटना 9 बजे के आसपास हुई। तब मुख्यमंत्री निवास पर मंत्री एक-दूसरे को जीत की बधाई दे रहे थे। मोदी के भोपाल आगमन की तैयारियों पर चर्चा कर रहे थे। काश इन मंत्रियों का भी दुख पसीज जाता और डिनर छोड़कर सभी घटनास्थल गए होते। सीधी बस हादसे के दिन भी मंत्री घटनास्थल पर जाने के बजाय भोज कर रहे थे। वहीं, केके मिश्रा ने चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग की है।


Share

Leave a Reply