बड़ी खबर: प्रदेश में कोरोना से हुई पहली मृत्यु , रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज
रायपुर, प्रदेश में कोरोना से पहली मौत हुई है. मृतक बिरगांव के कैलाश नगर का रहने वाला था. जानकारी के अनुसार युवक उरला स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम करता था. दो दिन पहले ही छाती में इंफेक्शन की शिकायत के बाद उसे राजधानी के एक निजी अस्पताल (वी वाय अस्पताल) में भर्ती कराया गया था, जहां आज उसकी मौत हो गई है. इसके बाद उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था. जहां से उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
राजधानी में हुई पहली मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गई है. और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. उपरोक्त बात पुष्टि बिरगांव नगर निगम आयुक्त ने की है.







.jpeg)












