बड़ी खबर: भारत में कोरोना के नए वेरिएंट Omicron से हुई पहली मौत, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी
देश में कोरोना वायरस के नए मामलों की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है. जिसके चलते तमाम राज्यों में कई तरह की पाबंदियां लगाई गई हैं. अब स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन की वजह से दुनियाभर में कोरोना केस बढ़ रहे हैं. वहीं भारत में भी ओमिक्रॉन से पहली मौत की पुष्टि हुई है. साथ ही ये भी बताया है कि, 4 जनवरी को दुनियाभर के देशों में 25 लाख से ज्यादा केस दर्ज किए गए, जो कोरोना के अब तक के सबसे ज्यादा मामले हैं.
देश में ओमिक्रोन के अब तक कुल 2135 मामले 24 राज्यों में दर्ज किए गए हैं. जिनमें से 828 लोग ठीक हो चुके हैं, वहीं 1306 केस एक्टिव केस हैं. स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि इसके लिए हम लगातार राज्यों से संपर्क बनाए हुए हैं. जब स्वास्थ्य सचिव से भारत में ओमिक्रॉन से होने वाली मौत को लेकर जानकारी मांगी गई तो उन्होंने बताया कि, राजस्थान में एक बुजुर्ग की मौत ओमिक्रॉन से हुई है. हालांकि मरीज डायबिटीज और अन्य कुछ बीमारियों से पीड़ित था.







.jpeg)












