नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BIG NEWS: फूड पॉइजनिंग से तीन बच्चों की मौत, 12 गंभीर रूप से बीमार

BIG NEWS: फूड पॉइजनिंग से तीन बच्चों की मौत, 12 गंभीर रूप से बीमार
Share

पश्चिम चंपारण: बिहार के पश्चिम चंपारण में फूड पॉइजनिंग से तीन बच्चों की मौत हो गई. यहां भाई बहन समेत 3 बच्चों की मौत हो गई है. जबकि 12 लोग गंभीर रूप से बीमार बताये जा रहे हैं. तीन बच्चों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. तो वहीं बच्चों के मौत की वजह डायरिया भी बताई जा रही है.


बताया जा रहा है कि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के 10 से ज्यादा बच्चे फूड पॉइजनिंग और डायरिया से बीमार हो गए हैं.


जिसके बाद यहां उल्टी और दस्त से दो दिनों के अंदर तीन बच्चों की मौत हो गई है. जिसमें दो भाई बहन शामिल हैं. वहीं 12 बच्चों का इलाज अब भी जीएमसीएच, पीएचसी और निजी स्तर पर चल रहा है.


जिन बच्चों की मौत हुई है उनकी पहचान शिवराजपुर छरकी वार्ड -4 निवासी धर्मेंद्र मांझी के 5 वर्षीय पुत्र संतोष मांझी, मुफस्सिल थाना के पूर्वी गोनौली निवासी रंजीत मांझी के 4 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार और 3 वर्षीय बेटी प्रिया कुमारी उर्फ चुलबुल के रूप में हुई है. जबकि रंजीत मांझी के दो बच्चे जीएमसीएच से ठीक होकर वापस घर चले गए हैं. सभी का प्रारंभिक लक्षण उल्टी और दस्त बताया गया है. अब भी नौतन के शिवराजपुर छरकी के 10 और पूर्वी गोनौली के 2 बच्चों का इलाज जारी है.


Share

Leave a Reply