BIG NEWS : हिंदू युवती से किया जबरन निकाह, छह गिरफ्तार....
नरसिंहपुर : हिंदू युवती से राहुल दुबे बनकर जबरन निकाह करने वाले आरोपित समेत छह आरेापियों को पुलिस ने शनिवार को बालाघाट के वारासिवनी व मंडला जिले से गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपित ने गाडरवारा की एक हिंदू युवती को लव जिहाद का शिकार बनाया था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण दुष्कर्म समेत धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। नरसिंहपुर एसपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपित इरफान कुरैशी मंडला जिले का रहने वाला है।
उसकी ट्रेन में नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा निवासी एक युवती से मुलाकात हुई। इसके बाद इरफान ने राहुल दुबे बनकर उसे अपना मोबाइल नंबर दिया। दोनों के बीच बातचीत शुरु हो गई। इरफान ने युवती के साथ घर से भागकर शादी करने की योजना बनाई। दो मार्च को इरफान अपनी कार लेकर गाडरवारा से युवती को ले जाने के लिए आया। जब युवती उसके साथ जाने के लिए कार में बैठी तो उसे कार में इरफान का एक परिचय पत्र मिला। पोल खुलने पर उसने युवक का विरोध किया लेकिन वह उसे अपहरण कर जबरन अपने संग ले गया। आरोपित इरफान युवती को वारासिवनी अपने जीजा के घर ले गया, वहां वह एक दिन रुका।
अगले दिन वह युवती को मंडला स्थित अपने घर ले गया। आरोपित ने उसका धर्म परिवर्तन कराया और एक मौलवी के माध्यम से निकाह कर लिया। युवती के गायब होने के बाद स्वजन की सूचना पर गाडरवारा थाना में गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने आठ मार्च को युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक इरफान कुरैशी, उसकी माँ, बहन, जीजा, मौलवी और उसके मित्र नदीम के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया था।







.jpeg)












