BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG NEWS : भारत के पूर्व क्रिकेटर को साइबर ठगों ने लगाया चूना, खाते से निकाले लाखों रुपए....

BIG NEWS : भारत के पूर्व क्रिकेटर को साइबर ठगों ने लगाया चूना, खाते से निकाले लाखों रुपए....
Share

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। साइबर ठगों ने उन्हें एक लाख रुपये की चपत लगाई है। इस संबंध में बांद्रा पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार , एक व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए कांबली को फोन किया और उन्हें एक लिंक भेजा।


कांबली द्वारा उस लिंक को खोलते ही कुछ देर बाद उनके खाते से एक लाख रुपए निकल गए। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में आईपीसी की धारा 420 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपियों की तलाश जारी है।
गौरतलब है कि देशभर में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन कई लोग इसके शिकार भी हो रहे हैं। खास कर कोरोना काल में साइबर ठगी के मामलों में तेजी आयी है।


विनोद कांबली ने 1991 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत की थी। उन्होंने 18 अक्टूबर 1991 को वनडे में डेब्यू किया और आखिरी वनडे 29 अक्टूबर 2000 में खेला था। जबकि 29 जनवरी 1993 में टेस्ट में डेब्यू किया और आखिरी टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 नवंबर 1995 में खेला था।


कांबली ने टीम इंडिया के 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने वनडे में दो शतक और 14 अर्धशतक की मदद से 2477 रन बनाये, तो 4 शतक, दो दोहरे शतक और 3 अर्धशतक की मदद से टेस्ट में 1084 रन बनाए। वनडे में कांबली ने एक विकेट भी चटकाए।
 


Share

Leave a Reply