बड़ी खबर: दुष्कर्म करने वाले रिश्तेदार को युवती ने उतारा मौत के घाट
अलीराजपुर। अलीराजपुर के कट्ठीवाड़ा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म करने वाले रिश्तेदार को 19 वर्षीय युवती ने तंग आकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद वह फरियादी बनकर पुलिस के पास पहुंची और आरोप दो चचेरे भाइयों पर लगाया। पुलिस की जांच में शक की सुई युवती पर ही आ टिकी। सख्ती से पूछताछ में उसने सच कुबूल लिया। कट्ठीवाड़ा क्षेत्र के पनाला की निवासी युवती ने थाने आकर बताया था कि उसके दो चचेरे भाइयों ने घर में सो रहे रिश्तेदार राधु (35) पिता नजरु की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है। इस दौरान एक भाई ने उसके गले पर धारिया रखकर चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी, इसलिए यह कुछ नहीं कर पाई। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर उसक चचेरे भाइयों की खोजबीन शुरू की। मोबाइल लोकेशन और ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि दोनों तीन साल से गुजरात के अमरेली में मजदूरी कर रहे हैं। इस दौरान गांव नहीं आए।







.jpeg)












